12वीं राष्ट्रीय अमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता 25 मार्च से बोधगया में
12वीं राष्ट्रीय अमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता 25 मार्च से बोधगया में शतरंज प्रेमियों के लिए सुनहरा अवसर बिहार में शतरंज के खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के तत्वावधान में अखिल बिहार शतरंज संघ द्वारा 12वीं राष्ट्रीय अमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 25 मार्च से बोधगया स्थित सम्बोधि रिट्रीट में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 800 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। पिछले वर्ष जयपुर, राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में 600 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस बार, राज्य में शतरंज गतिविधियों को बढ़ावा देने और प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से बोधगया को इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए चुना गया है। विभिन्न रेटिंग वर्गों में होंगे मुकाबले यह प्रतियोगिता विभिन्न रेटिंग वर्गों में आयोजित की जाएगी, जिसमें 2300, 2000 एवं 1700 रेटिंग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग श्रेणियां बनाई गई हैं। इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी एशियाई एवं विश्व शतरंज प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त क...